Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

हमें फॉलो करें पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
, शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (12:30 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को फिर से बढ़ गए। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।

घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल शुक्रवार को 30 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.95 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
 

डीजल की कीमत दिल्ली में 30 पैसे चढ़कर 77.13 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 32 पैसे बढ़कर 83.99 रुपए, चेन्नई में 29 पैसे बढ़कर 82.33 रुपए और कोलकाता में 30 पैसे बढ़कर 80.71 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 86.95 : 77.13
मुंबई : 93.49 : 83.99
चेन्नई : 89.39 : 82.33
कोलकाता : 88.30 : 80.71। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: किसान के शव को तिरंगे में लपेटना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया मामला