Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'फिजिक्स वाला' कर सकता है 120 कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्यों?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Physics Wala
, सोमवार, 20 नवंबर 2023 (11:01 IST)
नई दिल्ली। एडटेक कंपनी 'फिजिक्स वाला' प्रदर्शन के आधार पर 120 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शन समीक्षा (पीडब्ल्यू) से उसके कुल कार्यबल का 0.8 प्रतिशत से भी कम प्रभावित होगा।
 
मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (पीडब्ल्यू) सतीश खेंग्रे ने एक बयान में कहा कि पीडब्ल्यू के तहत हम नियमित रूप से मध्यावधि और अंतिम अवधि के चक्रों में प्रदर्शन का आकलन करते हैं। अक्टूबर में समाप्त होने वाले चक्र में हमारे कार्यबल के 0.8 प्रतिशत से कम कर्मियों यानी 70 से 120 ऐसे व्यक्तियों को कहीं और नौकरी खोजने के लिए कहा जा सकता है, जिनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्लैट में मिले एक ही परिवार के 4 लोगों के सड़े-गले शव, जहर दिए जाने की आशंका