Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिर लगा महंगाई का झटका, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें price of petrol
, रविवार, 15 जनवरी 2017 (22:32 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज आधी रात से पेट्रोल की कीमतें 42 पैसे तथा डीजल के दाम 1.03 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। इसमें राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला कर शामिल नहीं है। 
 देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आइओसीएल) ने बताया कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज आधी रात से 70.60 रुपए से बढ़कर 71.14 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। डीजल भी 57.82 रुपए की जगह अब 59.02 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। एक दिसंबर से अब तक पेट्रोल के दाम चार बार तथा डीजल के दाम 17 दिसंबर से अब तक तीन बार बढ़ाए जा चुके हैं।  (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गंगा सागर में भगदड़, पांच लोगों की मौत