Publish Date: Fri, 05 Feb 2021 (10:44 IST)
Updated Date: Fri, 05 Feb 2021 (11:01 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति का ऐलान किया। शीर्ष बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया। जानिए मौद्रिक नीति की 10 खास बातें...
- भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं किया, रेपो दर 4 प्रतिशत पर बरकरार।
- वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मौद्रिक नीति में उदार रुख को बरकरार रखा गया है।
- अगले वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान। मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के संतोषजनक दायरे में आ गई है।
-भारतीय अर्थव्यवस्था अब सिर्फ एक ही दिशा में आगे बढ़ेगी और वह ऊपर की दिशा है। कोविड-19 से हुए नुकसान की भरपाई वित्त वर्ष 2021-22 में देखने को मिलेगी
- आर्थिक वृद्धि को लेकर परिदृश्य सकारात्मक हुआ है, पुनरूद्धार के संकेत मजबूत हुए हैं।
- सब्जियों के दाम निकट भविष्य में नरम रहने की उम्मीद, 2020-21 की चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति संशोधित किया गया है, इसके 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान।
- आर्थिक वृद्धि को लेकर परिदृश्य सकारात्मक हुआ है, पुनरूद्धार के संकेत मजबूत हुए हैं।
- सरकार आरबीआई के लिए मुद्रास्फीति के लक्ष्य की समीक्षा मार्च 2021 तक करेगी, मुद्रास्फीति के लक्ष्य की व्यवस्था ने अच्छा काम किया है।
- रिजर्व बैंक सुनिश्चित करेगा कि सरकार का बाजार से उधार जुटाने का कार्यक्रम बिना व्यवधान के आगे बढ़े।
- मौद्रिक नीति के अनुरूप नकदी प्रबंधन को लेकर रुख उदार बना हुआ है।