Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदेशी मुद्रा भंडार 91 करोड़ डॉलर घटकर 399.61 अरब डॉलर पर आया

Advertiesment
हमें फॉलो करें विदेशी मुद्रा भंडार 91 करोड़ डॉलर घटकर 399.61 अरब डॉलर पर आया
, शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (23:48 IST)
मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में गिरावट के कारण 5 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 91.58 करोड़ डॉलर गिरकर 399.60 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
 
 
इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.265 अरब डॉलर गिरकर 400.52 अरब डॉलर रह गया था। आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.10 अरब डॉलर गिरकर 375.23 अरब डॉलर रह गई। विदेशी मुद्रा संपत्ति कुल भंडार का सबसे मुख्य हिस्सा होता है।
 
विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 426.03 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट बनी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 10.73 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.450 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास रखी विशेष राशि 43 लाख डॉलर कम होकर 1.466 अरब डॉलर रह गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भंडार की स्थिति भी 72 लाख डॉलर गिरकर 2.460 अरब डॉलर रह गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देश में महंगाई के बावजूद स्नैपडील मेगा दिवाली सेल में दोगुना बढ़े ऑर्डर