Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिजर्व बैंक जलियांवाला बाग पर जारी करेगा 100 रुपए का नया सिक्का, ये होंगी विशेषताएं

हमें फॉलो करें रिजर्व बैंक जलियांवाला बाग पर जारी करेगा 100 रुपए का नया सिक्का, ये होंगी विशेषताएं
, मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (21:17 IST)
जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 वर्ष पूरे होने पर सौ रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। इस सिक्के के अग्रभाग पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष होगा जिसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा।

उसकी बाईं ओर परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘भारत’ शब्द और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में ‘इंडिया’शब्द होगा। सिंह शीर्ष के नीचे रुपए का प्रतीक और अंतरराष्ट्रीय अंकों में ‘100’ भी होगा।
 
सिक्के के पृष्ठ भाग पर जलियांवाला बाग नरसंहार के स्मारक का चित्र होगा। ऊपरी और निचली परिधि पर देवनागरी में ‘जलियांवाला बाग नरसंहार शताब्दि’ क्रमश: हिन्दी और अंग्रेजी में में लिखा होगा। स्मारक के नीचे अंतरराष्ट्रीय अंकों में सिक्का जारी करने का वर्ष ‘2019’ अंकित होगा।
 
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंजाब के जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को हो रही एक जनसभा पर अंग्रेजों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इस घटना में बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए थे जिनमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं भी शामिल थीं।
 
35 ग्राम के इस सिक्के का बाहरी व्यास 4.4 सेंटीमीटर होगा। यह 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकेल और पांच प्रतिशत जस्ते की मिश्रधातु से बना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CSK vs KKR : कोलकाता के प्रदर्शन से शाहरुख खान उदास, 76 रन पर गंवा दिए 7 कीमती विकेट