Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव में तेजी, हुई 6,203 रुपए प्रति किलोग्राम

Advertiesment
Silver
नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे चांदी का वायदा भाव सोमवार को 211 रुपए की तेजी के साथ 67,203 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 211 रुपए या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,203 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 6,672 लॉट का कारोबार हुआ।
 
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजान- हनुमान चालीसा को लेकर महाराष्ट्र में घमासान, फडणवीस और उद्धव आमने-सामने