khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सस्ती उड़ान सेवा देने वाली स्पाइस जेट की 12 नई उड़ानें

Advertiesment
SpiceJet
मुंबई। सस्ती उड़ान सेवा देने वाली स्पाइस जेट 20 जनवरी से 12 नई सीधी उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि नई उड़ाने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाएगी।
 
कंपनी ने देहरादून से जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करने की पेशकश की है।
 
इसके अलावा उसने जयपुर-वाराणसी के बीच दूसरी रोजाना उड़ान, चेन्नई-मदुरै के बीच चौथी रोजाना उड़ान और हैदराबाद-विजयवाड़ा के बीच तीसरी रोजाना उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इसमें चेन्नई-मदुरै की उड़ान सिर्फ मंगलवार को नहीं होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एयरलाइंस की तर्ज पर भारतीय रेलवे इस योजना पर कर रहा है काम, यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा