Publish Date: Tue, 16 Oct 2018 (16:37 IST)
Updated Date: Tue, 16 Oct 2018 (16:40 IST)
वेबदुनिया #LocWorld38 सिएटल का हिस्सा होगी। 17 से 19 अक्टूबर, 2018 को होने वाले इस ईवेंट में वेबदुनिया के तकनीकी और लोकलाइजेशन विशेषज्ञ सॉफ्टवेयर और लोकलाइजेशन सर्विस पर अपना पोर्टफोलियो प्रस्तुत करेंगे।
प्रदर्शनी का समय 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से सायं 5.30 बजे, जबकि 19 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे से सायं 5 बजे रहेगा। इस दौरान पुरस्कार वितरण के साथ ही अन्य सेशन भी होंगे। लोकलाइजेशन, तकनीक एवं वेबदुनिया से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप #LocWorld38 सिएटल के बूथ 102 पर मिल सकते हैं।
19 साल पुरानी कंपनी वेबदुनिया स्ट्रेटिजी से लेकर डिप्लॉएमेंट तक की सेवाएं मुहैया करवाती है। वेबदुनिया की एआई, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, एनालिटिक्स में तकनीकी महारत का आज कई अग्रणी कंपनियां लाभ उठा रही हैं।
यही नहीं वेबदुनिया ग्लोबल डिजिटल कंटेंट को केंद्रित करने के उद्देश्य से 30 से ज्यादा भाषाओं का अनुवाद अपने इनहाउस लोकलाइजेशन मैनेजमेंट सिस्टम से करता है।
#LocWorld के बारे में : एलओसी वर्ल्ड अंतराष्ट्रीय व्यापार, अनुवाद, लोकलाइजेशन और ग्लोबल वेबसाइट मैनेजमेंट का एक अग्रणी सम्मेलन है। अंतराष्ट्रीय व्यापार को मद्देनजर रखते हुए एलओसी वर्ल्ड भाषायी और अनुवाद की सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के अदान-प्रदान का एक मंच है।