Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या 2000 के बाद 500 रुपए के नोट वापस लेगा RBI?

हमें फॉलो करें क्या 2000 के बाद 500 रुपए के नोट वापस लेगा RBI?
, शनिवार, 10 जून 2023 (14:26 IST)
रिजर्व बैंक (Reserve Bank) द्वारा 2000 रुपए के नोट वापस लेने के फैसले के बाद देश में एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म है। 2000 के नोट वापस लेने के बाद लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि क्या अब रिजर्व बैंक 5OO के नोटों को भी वापस लिया जा सकता है। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या केंद्रीय बैंक में फिर 1000 रुपए का नया नोट जारी करेगा?   
 
हालांकि RBI गवर्नर शक्तिकांत दास से जब सवाल किया गया कि क्या आरबीआई 2000 के नोटों की तरह ही 500 के नोटों को भी चलन से बाहर कर सकता है और क्या 1000 के नए नोट जारी किए जा सकते हैं? उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई जानकारी मेरे पास नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने 8 नवंबर 2016 को 1000 और 500 रुपए के नोट बंद कर 2000 और 500 का नया नोट जारी किया था। इसके बाद से कई बार कहा गया कि सरकार 2000 के नोट बंद कर 1000 के नए नोट जारी कर सकती है।
 
बहरहाल कहा जा सकता है कि दास के बयान के बाद 1000 और 500 के नोटों को लेकर जारी अटकलों का बाजार ठंडा हो जाएगा।
 
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ के 2000 के नोट चलन में थे। इनमें से करीब 50% यानी 1.80 लाख करोड़ के नोट अब तक बैंकों में वापस आ चुके हैं। नोट जमा करवाने के लिए 23 मई से लेकर 30 सितंबर, 2023 तक पूरे 4 महीने का समय दिया गया है। इस तरह लोगों के पास 2000 के नोट वापस के लिए अभी भी साढ़े 3 माह से ज्यादा समय बचा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बने NCP के कार्यकारी अध्यक्ष, सुले ने कहा- शुक्रिया