Publish Date: Tue, 04 Oct 2016 (22:27 IST)
Updated Date: Tue, 04 Oct 2016 (22:28 IST)
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने चुनिंदा घरेलू मार्गों पर 396 रुपए के निचले आधार किराए की विशेष पेशकश की है। इससे पहले दो अन्य घरेलू एयर लाइंस एयर एशिया इंडिया तथा स्पाइस जेट विशेष रियायती योजनाओं की घोषणा कर चुकी हैं।
विशेष किराए की पेशकश के तहत टिकट 4 से 7 अक्टूबर तक बुक कराए जा सकेंगे। जेट एयरवेज ने बयान में कहा कि इस पेशकश के तहत यात्री 8 नवंबर, 2016 से यात्रा कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि यह पेशकश जेट एयरवेज की भारत में सीधी उड़ानों के लिए ही वैध होगी। यह पेशकश पहले 'आओ पहले पाओ' के आधार पर मिलेगी। (भाषा)