Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस राज्य में पुलिस विभाग में निकल रही है बंपर नौकरियां

हमें फॉलो करें इस राज्य में पुलिस विभाग में निकल रही है बंपर नौकरियां
, गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (22:31 IST)
पंजाब से युवाओं के लिए खुशखबर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नौजवानों को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पुलिस विभाग में 2500 पद भरने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पदों को भरने के लिए इस महीने के अंत तक परीक्षा कराई जाएगी। मान ने कहा कि इससे पुलिस के कार्यबल में इजाफा होगा और यह प्रभावी तरीके से कानून-व्यवस्था बरकार रखने समेत अन्य आपात चुनौतियों से निपट सकेगी।

खबरों के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस विभाग में 2500 पद जल्द भरे जाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिपाही (खुफिया एवं जांच कैडर) के 1156 पद और खुफिया विभाग में दीवान (हेड कांस्‍टेबल) के 786 पद पर भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक (जांच, खुफिया, जिला एवं सशस्त्र पुलिस कैडर) के 560 पद भी भरे जाएंगे।
webdunia

सिपाही और दीवान की भर्ती के लिए 14 और 15 अक्टूबर को परीक्षा होगी और उपनिरीक्षक पद के लिए 16 अक्टूबर को परीक्षा होगी। नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि कुछ समय पहले ही पुलिस फोर्स में 4374 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भर्ती से पुलिस के कार्यबल में इजाफा होगा और यह प्रभावी तरीके से कानून-व्यवस्था बरकार रखने समेत अन्य आपात चुनौतियों से निपट सकेगी। Edited by Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Indian Economy : विश्व बैंक ने फिर से घटाया भारत के GDP का अनुमान, 6.5 फीसदी विकास दर का अनुमान