Publish Date: Fri, 11 Nov 2016 (18:35 IST)
Updated Date: Fri, 11 Nov 2016 (18:37 IST)
टाटा ग्रुप का घमासान अब और बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नुस्ली वाडिया को कंपनी से हटाने की तैयारी है। इसके लिए ईजीएम बुलाई गई है। टाटा संस का मानना है कि टाटा ग्रुप को तोड़ने के लिए नुस्ली-मिस्त्री मिलीभगत कर रहे थे। टाटा स्टील की ईजीएम भी बुलाई जाएगी।
इस बीच, टाटा संस से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक नुस्ली वाडिया, सायरस मिस्त्री के साथ मिलकर टाटा ग्रुप को अस्थिर करने में लगे हुए थे। टाटा संस की ओर से साइरस मिस्त्री को टाटा स्टील के बोर्ड से बाहर रखने का प्रस्ताव रखा जाएगा। टाटा स्टील को ईजीएम बुलाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टाटा स्टील की ओर से जल्द ईजीएम बुलाई जा सकती है और अगले हफ्ते इस बारे में एक्सचेंज को जानकारी दी जा सकती है।