Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 साल बाद बढ़ाए गए 150 पद, अब 1011 पदों पर होगी भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें UPSC Civil Services Exam 2022
, शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (19:22 IST)
नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की मौजूदा 861 वैकेंसी में इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप-ए) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया है। इसके चलते अब सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिए कुल 1,011 पदों पर भर्तियां होंगी। 2 फरवरी को सिविल सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया था, उसमें 861 वैकेंसी ही थीं। हाल ही में रेलवे की 8 सेवाओं को मिलाकर एक कैडर IRMS ग्रुप ए बनाया गया था। अब इसमें भर्तियां सिविल सेवा परीक्षा के जरिए होंगी।
 
इसकी अधिसूचना हाल ही में जारी की गई थी। 24 दिसंबर 2019 की कैबिनेट बैठक के बाद इन कैडरों के विलय की बात की गई थी। IRMS की 150 वैकेंसी में से 6 दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। IRMS की नई वैकेंसी के लिए वही योग्यता है, जो सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए रखी गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
 
पिछले करीब 5 वर्षों से वैकेंसी का आंकड़ा 1,000 तक भी नहीं था। आखिरी बार साल 2016 में 1079 वैकेंसी आई थी, वहीं साल 2017 में 980 वैकेंसी, साल 2018 में 782, साल 2019 में 896, साल 2020 में 796 वैकेंसी आई थी। वहीं साल 2021 में 712 पदों के लिए वैकेंसी आई थी। करीब 10 लाख परीक्षार्थी यूपीएससी की एक्जाम देते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र: PM मोदी ने ठाणे और दिवा के बीच दो अतिरिक्त रेलवे लाइन का उद्घाटन किया