Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तीनों सेनाओं में भर्ती हेतु मुख्यालय ने दिए 10 भर्ती रैली के आदेश

हमें फॉलो करें तीनों सेनाओं में भर्ती हेतु मुख्यालय ने दिए 10 भर्ती रैली के आदेश
, सोमवार, 10 जनवरी 2022 (15:50 IST)
नई दिल्ली। हर वर्ष सेना भर्ती मुख्यालय सेना भर्ती को 2 कैलेंडर में बांटकर करता था। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक 6 महीने का पहला कैलेंडर और 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक दूसरा कैलेंडर होता था। साल 2019 में कोविड-19 के चलते दोनों भर्ती कैलेंडर की अधिकांश रैली को निरस्त करना पड़ गया था। महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती को लेकर भी संदेह बरकरार रहा।

 
इस बार सेना ज्यादा युवाओं को भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। एसकेटी, सैनिक क्लर्क, ट्रेड्समैन और सैनिक जीडी जैसे पदों की भर्ती के लिए सभी राज्यों के जोनल मुख्यालयों को सेना मुख्यालय ने पत्र जारी कर दिया है। उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड मुख्यालय लखनऊ को भी 10 भर्ती रैली की तैयारियों के आदेश दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय अपने अधीन आने वाले जनपदों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन करेगा।
 
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.nic.in/upsc/mainmenu2.php के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए किन देशों में इस्‍तेमाल किया जा रहा Covid Passport, नेपाल में भी हो सकता है अनिवार्य