Publish Date: Tue, 21 Jun 2022 (19:19 IST)
Updated Date: Tue, 21 Jun 2022 (19:21 IST)
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन (JEE Main 2022) एक्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जेईई मेन एडमिट कार्ड एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड (JEE Main 2022 Admit Card Download) किए जा सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से लॉग इन करना होगा। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 23 से 29 जून तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन हिन्दी, अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में किया जाएगा। जेईई मेन 2022 सेशन 1 20 जून से शुरू होने वाला था। 14 जून को, एनटीए ने जेईई मेन 2022 के लिए नई परीक्षा तारीखों के संबंध में एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि परीक्षा 23 से 29 जून तक होगी।
-
जानिए क्या है एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
-
वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज ओपन होगा, यहां आपको एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।
-
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट ऑउट ले लें।
webdunia
Publish Date: Tue, 21 Jun 2022 (19:19 IST)
Updated Date: Tue, 21 Jun 2022 (19:21 IST)