Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब सरकार ने रद्द की 12 वीं कक्षा की परीक्षा

Advertiesment
punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शनिवार को रद्द कर दीं। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंद सिंगला ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पद्धति के अनुरूप परिणाम घोषित करेगा।
 
सिंगला ने यहां एक बयान में कहा कि परीक्षाओं पर फैस्ला करना वक्त की जरूरत थी क्योंकि छात्र और अभिभावक उच्चतर कक्षाओं में दाखिले को लेकर चिंतित हैं।
 
उन्होंने कहा कि 2020-21 अकादमिक सत्र में सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पीएसईबी के तहत 3,08,000 छात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस द्वारा पेश की गई चुनौती के कारण शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़: 4 नक्सली गिरफ्तार