Publish Date: Sat, 22 Feb 2020 (20:43 IST)
Updated Date: Sat, 22 Feb 2020 (20:47 IST)
नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्तियां निकाली है। आयोग विभिन्न श्रेणियों में कुल 245 श्रेणियों में 1157 पदों पर चयन करेगा।
ऐसे में ग्रेजुएट और 12वीं पास युवाओं के पास खास अवसर हैं। विभिन्न श्रेणियों की रिक्तियों के लिए आप ssc.nic.in वेबसाइट देख सकते हैं। युवा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
भर्तियों के लिए परीक्षा 10 से 12 जून, 2020 तक आयोजित की जाएगी। पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को शर्तों के मुताबिक नियमों में छूट दी जाएगी।