Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत में 2.45 करोड़ दर्शकों ने देखा महिला विश्व टी-20

Advertiesment
हमें फॉलो करें world women T20
लंदन , शुक्रवार, 3 जून 2016 (15:00 IST)
लंदन। आईसीसी ने शुक्रवार को कहा कि पुरुष विश्व टी-20 के साथ ही आयोजित किए गए 2016 महिला विश्व टी-20 को केवल भारत में ही 2 करोड़ 45 लाख दर्शकों ने देखा।
 
आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईसीसी क्रिकेट समिति को आईसीसी महिला समिति की अध्यक्ष क्लेर कोनोर से रिपोर्ट मिली जिसमें हाल में भारत में हुई आईसीसी महिला विश्व टी-20 चैंपियनशिप के प्रभाव के बारे में बताया गया है।
 
इसमें दिखाया गया है कि महिला प्रतियोगिता को काफी समर्थन मिला और केवल भारत में ही 2 करोड़ 45 लाख दर्शकों ने टीवी पर इसे देखा।
 
क्रिकेट समिति के अध्यक्ष अनिल कुंबले ने कहा कि हमारी विभिन्न मसलों पर सकारात्मक चर्चा हुई और मैं सभी सदस्यों का उनके अमूल्य योगदान और इनपुट के लिए आभार व्यक्त करता हूं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुक्केबाज मोहम्मद अली अस्पताल में भर्ती