Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजिंक्य रहाणे को अब मुंबई की रणजी टीम में भी नहीं मिली जगह

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ajinkya Rahane

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (15:48 IST)
  • अजिंक्य रहाणे को मुंबई ने रणजी टीम में नहीं किया शामिल
  • मुंबई बनाम बिहार का मैच खेला जा रहा है बिहार में
  • हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए थे बाहर

शुक्रवार से शुरु हुई रणजी ट्रॉफी में उस वक्त मुंबई की टीम में एक चौंकाने वाला फैसला हुआ जब 35 वर्षीय अजिंक्य रहाणे का नाम उसमें नदारद था। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हुए अजिंक्य रहाणे के लिए यह दोहरा झटका साबित हो सकता है।

अजिंक्य रहाणे जहां ट्विटर पर अपने नेट सत्र के वीडियो अपलोड कर रहे थे ऐसे में उन्हें मुंबई बनाम बिहार के रणजी मैच में शामिल ना करने पर यह संदेश जा रहा है कि भारतीय टीम तो दूर उनको अब रणजी टीम में भी शामिल होने के लिए समय कम बचा है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज दौरे पर शामिल किया गया था। हालांकि कैरिबियाई दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।करीब 1 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे को जून में हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मौका मिला था जिसमें उन्होंने 80 से ज्यादा रन बनाकर टीम को फॉलोऑन बचाया था।


अजिंक्य रहाणे ने अपना टेस्ट पदार्पण साल 2013 में किया था। अभी तक वह कुल 85 टेस्ट खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 38.5 की औसत के साथ 5077 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है।

साल 2011 में अपने सफेद गेंद करियर का आगाज करने वाले अजिंक्य रहाणे अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2016 के टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में खेल चुके थे जहां उनकी धीमी पारी ने टीम इंडिया का वेस्टइँडीज के खिलाफ खासा नुकसान किया था।इसके अलावा उन्होंने आखिरी वनडे 2018 में खेला था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान टीम 68 रन बनाकर हुई धराशायी, धड़ाधड़ गिरे विकेट