khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ढोल नगाड़ों के साथ हुआ अजिंक्य रहाणे का स्वागत (वीडियो)

Advertiesment
अजिंक्य रहाणे
भारतीय टीम को अनुभवहीन खिलाड़ियों की मौजूदगी में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे का आमची मुंबई ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। खासकर उनके घर आने पर तो नजारा देखने लायक था। 
 
अजिंक्य रहाणे को कप्तानी विराट कोहली की घर वापसी के बाद मिली। रहाणे ने अपनी कप्तानी में मेलबर्न और ब्रिस्बेन टेस्ट जीता और सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया। रहाणे अपने टेस्ट करियर में बतौर कप्तान अभी तक अविजित हैं। 
मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अजिंक्य रहाणे, कोच रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, और पृथ्वी शॉ का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं अपने घर पर पहुंचने के बाद अजिंक्य रहाणे के लिए कालीन बिछ गई और ठेठ बाराती अंदाज में ढोल नगाड़े बंद होने का नाम नहीं ले रहे थे।
 
अजिंक्य रहाणे कोविड नियमों का पालन करते हुए दिखे। मास्क के साथ उन्होंने अपनी बेटी को गोदी में ले रखा था। वह जैसे जैसे आगे बढ़ रहे थे संगीत और तालियों और सीटियों का शोर भी बढ़ रहा था।आस पास के लोगों ने उन का तिलक कर पुष्प वर्षा भी करी। वहीं वह मीडिया के कैमरों से घिरे हुए धीर धीरे आगे बढ़ अपने घर में चले गए।
 
इंग्लैंड सीरीज के दौरान भले ही रहाणे कप्तान के तौर पर नहीं दिखेंगे लेकिन उनकी भूमिका काफी बड़ी होने वाली है। भारत को इंग्लैंड से पहला टेस्ट 5 फरवरी को खेलना है। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया 1 करोड़ रुपया चंदा