Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट के बिना लंदन से लौटीं अनुष्का, All Black ऑउटफिट में हुई स्पॉट

हमें फॉलो करें विराट के बिना लंदन से लौटीं अनुष्का, All Black ऑउटफिट में हुई स्पॉट

WD Sports Desk

, बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (16:30 IST)
Anushka Sharma returns to Mumbai : विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से अपने बच्चों के साथ लंदन में ही समय बीता रहे हैं। अफवाएं यह भी थी कि वे अब लंदन ही शिफ्ट हो जाएंगे। 5 फरवरी 2024 में उन्होंने अपने बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया। अकाय के जन्म के बाद अनुष्का की यह भारत में पहली विजिट नहीं है। इससे पहले, वह आईपीएल मैच देखने और अपने पति विराट को सपोर्ट करने इंडिया आई थीं।
 
बुधवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, कहा जा रहा है कि अनुष्का एक कार्यक्रम के लिए मुंबई में हैं, जो 6 सितंबर को होगा। उनके साथ उनके पति विराट कोहली या उनके बच्चे वामिका या अकाय नहीं दिखाई थे।
 
अनुष्का शर्मा इस दौरान 'All Black Outfit' में नजर आई और उन्होंने मुस्कुराते हुए वहां मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाकर हेलो कहा। अपने लुक को मैच करने के लिए अनुष्का ने ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए थे और बन बांधे हुए थीं।


उनका यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अपनी भाभी को देख क्रिकेट फैन्स का ख़ुशी का ठिकाना न रहा।  

Fans को अनुष्का शर्मा की फिल्म का इंतजार
जीरो (2018) के बाद फैंस अनुष्का को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह अब बायोपिक चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) में दिखाई देंगी जिसमें वह प्रसिद्ध क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) का किरदार निभाएंगी।
 
कब नजर आएंगे कोहली? 
भविष्य की बात करें तो कोहली जल्द ही हमें घरेलु मैदान में वापसी करते दिखाई देंगे। हालांकि उन्होंने दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) से बाहर होने का विकल्प चुना है, लेकिन वे 19 सितम्बर से बांग्लादेश सीरीज़ में हमें दिखाई देंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसान के बेटे हैं मैकेनिकल इंजीनीयर सचिन, बचपन में ही गुजर गई थी मां