Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दूसरी टीम ने भी लगाई बोली, लेकिन इस बार भी मुंबई ने अर्जुन को खरीदा, दिए 30 लाख

हमें फॉलो करें दूसरी टीम ने भी लगाई बोली, लेकिन इस बार भी मुंबई ने अर्जुन को खरीदा, दिए 30 लाख
, रविवार, 13 फ़रवरी 2022 (22:44 IST)
क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की नीलामी में रविवार को 30 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई ने अर्जुन के लिए 20 लाख के बेस प्राइस पर पहले बोली लगाई। गुजरात टाइटंस ने भी हाथ आजमाया लेकिन अर्जुन के लिए आखिरी बोली मुंबई की ही रही।

अर्जुन आईपीएल 2022 की बड़ी नीलामी के अंतिम चरण में बिके। कुल 23 खिलाड़ी इस सूची का हिस्सा थे। पहले दो खिलाड़ी मोहम्मद नबी और उमेश यादव को कोलकाता ने खरीदा। राजस्थान ने  रैसी वान डेर डुसेन , डैरिल मिचेल, नाथन कॉल्टर-नाइल और जिमी नीशम को ख़रीदा। इशांत शर्मा, ऐंड्रयू टाय, रोहन कदम, समीर रिज़वी और क़ैस अहमद अनसोल्ड ही रहे। अंडर-19 विश्व विजेता स्पिनर विकी ओस्तवाल पहले दौर में नहीं बिके लेकिन फिर अंत में उनको दिल्ली ने खरीद लिया। बेंगलुरु के लिए सिद्धार्थ कौल और लवनिथ सिसोदिया खेलेंगे। बी साई सुदर्शन गुजरात के नए टाइटन बने। फ़ेबियन ऐलेन के साथ आर्यन जुयाल मुंबई गए

पिछले सीजन में बेस प्राइस पर खरीदा था मुंबई ने

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।नीलामी के ठीक अंत में अर्जुन तेंदुलकर के नाम की घोषणा हुई थी और मुंबई की टेबल पर बैठे जहीर खान ने उनको टीम में लेने के लिए बोली लगाई थी। किसी दूसरे फ्रैंचाइजी के बोली न लगाने पर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख में खरीद लिया था।

webdunia

मुंबई ने खरीदा था तो अर्जुन हुए थे ट्रोल

आईपीएल 2021 की नीलामी लिस्ट में जब अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया था , तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अर्जुन के नीलामी में खरीदे जाने के बाद से ट्रोलिंग और भी बढ़ गई थी। अर्जुन को ट्रोल करते हुए फैन्स ने कहा था कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है।

बिना 1 मैच खेले चोटिल होकर हो गए थे बाहर

मुंबई इंडियन्स ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे भाग के  मैचों के लिये अपनी टीम में शामिल किया था।

webdunia

अर्जुन को पहले भारतीय राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। वे श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम की अगुवाई कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले सुरेश रैना को नहीं मिला कोई खरीददार