Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने की भारतीय लड़की से सगाई

हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने की भारतीय लड़की से सगाई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (23:54 IST)
आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और आईपीएल के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवेल ने 26 वर्षीय भारतीय लड़की विनी रमन से बुधवार को सगाई कर ली। आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होने जा रही है और इससे एक महीने पहले उन्होंने सगाई करके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर डाली। मैक्सवेल बेंगलुरु में रहने वाली विनी के साथ पिछले 2 साल से डेटिंग कर रहे हैं। विनी पढ़ने के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया में और यहीं पर अपना दिल मैक्सवेल को दे बैंठी।
 
विनी ने मैक्सवेल से रिश्ते का खुलासा किया : 14 अक्टूबर 1988 विक्टोरिया प्रांत के केव (मेलबोर्न) में जन्में मैक्सवेल ने जब अपना 31वां जन्मदिन विनी रमन के साथ मनाया और दोनों ने काफी सेल्फियां ली। खुद विनी ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया। इसके साथ ही विनी ने पूरी दुनिया के सामने मैक्सवेल के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार कर ली है।
 
पहले दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई : बीते 2 सालों की दोस्ती में मैक्सवेल और विनी रमन काफी करीब आ गए हैं। दोनों की पहले दोस्ती हुई और बाद में प्यार के रिश्ते में बदल गई। इन दोनों का रिश्ता कितना गहरा है, इसका अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें वे विनी रमन को भी साथ में ले गए थे।
webdunia
पीएम के डिनर में दोनों शामिल हुए : ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जब इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीती तो जीत के सम्मान में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉ‍रिसन ने पूरी टीम को डिनर पर बुलाया था। इस डिनर में विनी भी मैक्सवेल के साथ शामिल हुई थीं।
 
आईपीएल की पार्टी ने दोनों को मिलाया : दरअसल मैक्सवेल और विनी रमन की पहली मुलाकात भारत में हुई। किंग्स इलेवन पंजाब का एक मैच बेंगलुरु में था। मैच के बाद एक पार्टी में ये दोनों मिले क्योंकि विनी का परिवार बेंगलुरु में ही रहता है। 
 
पार्टी में हुई छोटी सी मुलाकात के बाद विनी और मैक्सवेल लगातार मिलते रहे क्योंकि अपनी पढ़ाई के सिलसिले में विनी मेलबोर्न में है। मैक्सवेल और विनी 2020 में अपने रिश्ते को शादी का लिबास पहना देंगे। संभवत: यह विवाह आईपीएल के बाद होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिकेट के दीवाने हैं सत्य नडेला, जानिए कौन है उनके फेवरेट प्लेयर