Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षर पटेल बने पिता, बेटे का नाम रखा हक्ष, जानें क्या है अर्थ

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षर पटेल बने पिता, बेटे का नाम रखा हक्ष, जानें क्या है अर्थ

WD Sports Desk

, गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (13:04 IST)
(Credit : Axar Patel Instagram)

Axar Patel Baby Boy Haksh : भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने बेटे हक्ष पटेल की झलक दिखाई जिसे भारत की राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनाई गई। 30 वर्षीय क्रिकेटर अक्षर ने दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर की जिसमें हक्ष पटेल अपने माता-पिता का हाथ थामे हुए हैं।
 
हक्ष का जन्म 19 दिसंबर को हुआ था।
 
अक्षर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘वह अब भी लेग से ऑफ साइड को समझ रहा है लेकिन हम उसे आप सभी से मिलवाने का इंतजार नहीं कर सकते। दुनिया हक्ष पटेल का स्वागत करो, भारत का सबसे छोटा, फिर भी सबसे बड़ा प्रशंसक और हमारे दिल का सबसे खास टुकड़ा।’’
 
हक्ष अक्षर और उनकी पत्नी मेहा (Meha) की पहली संतान हैं जिनकी शादी जनवरी 2023 में हुई थी।
 
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अक्षर को आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए नहीं चुना गया, क्योंकि उनके परिवार में हाल ही में एक बच्चा शामिल हुआ है।
 
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के अचानक संन्यास लेने के बाद मुंबई के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर तनुश कोटियान (Tanush Kotian) को बाकी दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है।  



क्या होता है हक्ष नाम का अर्थ? 
हक्ष नाम का अर्थ नेत्र होता है, इस नाम के आराध्य भगवान शिव होते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के मंत्री सरनाईक ने विनोद कांबली से मुलाकात की (VIDEO)