Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिकेटर्स पर करोड़ों की बारिश, फूटा इस बैडमिंटन खिलाड़ी का गुस्सा, महाराष्ट्र सरकार पर लगाए पक्षपात के आरोप

हमें फॉलो करें क्रिकेटर्स पर करोड़ों की बारिश, फूटा इस बैडमिंटन खिलाड़ी का गुस्सा, महाराष्ट्र सरकार पर लगाए पक्षपात के आरोप

WD Sports Desk

, सोमवार, 8 जुलाई 2024 (11:54 IST)
Chirag Shetty Slams Maharastra Government : भारतीय टीम जबसे अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी है तबसे उनपर इनामों की बारिश हो रही है क्योंकि उन्होंने ऐसा कर इतिहास रचा है और 11 सालों बाद ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म किया है। हालही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कप्तान रोहित शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल को विधानभवन में सम्मानित किया और चारों के लिए 11 करोड़ की इनामी राशि का ऐलान भी किया।


इसके ठीक एक दिन बाद देश के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने महाराष्ट्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है। चिराग शेट्टी का कहना है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों से कोई शिकायत नहीं है उन्हें शिकायत है दूसरे खेलों की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने से।  
 
चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘ थॉमस कप भी क्रिकेट वर्ल्ड कप की तरह है. मैं उस भारतीय बैडमिंटन टीम का हिस्सा था जिसने फाइनल में चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता था. मैं भारतीय टीम में महाराष्ट्र का एकमात्र खिलाड़ी था. जब सरकार विश्व कप जीतने वाले क्रिकेट सितारों को सम्मानित कर सकती है, तो उन्हें मेरे प्रयासों को भी मान्यता देनी चाहिए थी. सरकार को किसी भी अन्य खेल को समान रूप से महत्व देना चाहिए’
 
चिराग शेट्टी ने 2022 में थॉमस कप, विश्व चैंपियनशिप  में कांस्य पदक और 2023 में अपने साथी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के साथ एशियाई खेलों के पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने उस वक्त पहली बार थॉमस कप के फाइनल में जगह बनाई थी और खिताब अपने नाम किया था। 
 
इस जोड़ी ने कई अन्य BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीते। वे BWF वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1 बनने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बनी थी।

webdunia

 
चिराग शेट्टी ने कहा "मैं क्रिकेट के खिलाफ नहीं हूं. वास्तव में, हम सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप फाइनल को टीवी पर लाइव देखा और जश्न मनाया. हम फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी रोमांचक जीत से खुश और गौरवान्वित हैं. इसी तरह, हमने कुछ साल पहले भी कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन राज्य सरकार ने मुझे सम्मानित भी नहीं किया, कोई नकद पुरस्कार देना तो दूर की बात है. 2022 से पहले, भारतीय बैडमिंटन टीम कभी सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंची थी, लेकिन हमने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था" 


चिराग शेट्टी की उपलब्धियां 

Men's doubles (Partner : Satwiksairaj Rankireddy)
Thomas Cup Gold 2022
World Championships Bronze 2022
Gold Coast Commonwealth Games Silver 2018
Birmingham Commonwealth Games Gold 2022
Asian Games Gold 2022
Asian Championships Gold 2023

Individual Competition
Asian Championships Gold 2023
Asian Games Gold 2022
Commonwealth Games Gold 2022

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IND vs ZIM 2nd T20 : भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा शानदार शतक