Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर BCCI ने MS धोनी को दिया ट्रिब्यूट

हमें फॉलो करें 7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर BCCI ने MS धोनी को दिया ट्रिब्यूट
, शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (11:30 IST)
भारतीय क्रिकेट के सर्वकालिक महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 BCCI ने रिटायर कर दी है। रिटायर कर देने से अर्थ है कि महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 अब कोई भी भारतीय खिलाड़ी पहने नहीं दिख पाएगा। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह नंबर उनके लिए खासा भाग्यशाली था, इस कारण उन्होंने शुरुआत से ही यह नंबर अपनी जर्सी के लिए चुना था।

जर्सी को रिटायर करना किसी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा सम्मान होता है। यह इस बात का परिचायक होता है कि उस खिलाड़ी जितना महान शायद ही कोई हो सकता है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट से सिर्फ एक बार ही जर्सी को रिटायर किया गया है जब सचिन तेंदुलकर ने इस खेल को अलविदा कहा था। तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी को 2017 में रिटायर कर दिया गया था।
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जर्सी रिटायर करने पर कोई आपत्ति नहीं करता और उसने इस मामले में फैसला करने का अधिकार देश के बोर्ड पर ही छोड़ा हुआ है।इस खबर के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस खासा खुश हो गए और ट्विटर पर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ट्रैंड होने लग गए।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी को रिटायर करने के फैसले का स्वागत किया है और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की है।

शुक्रवार को बीसीसीआई ने विश्व कप विजेता कप्तान के सम्मान में धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी को रिटायर कर दिया है। अब धोनी का जर्सी नंबर 7 किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर की पीठ पर नहीं नजर आएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सचिन तेंदुलकर के बाद धोनी का जर्सी नंबर रिटायर कर दिया है।

तेंदुलकर के संन्यास के कुछ समय बाद बीसीसीआई ने उनका जर्सी नंबर-10 रिटायर कर दिया गया था। भारतीय क्रिकेटर धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। धोनी ऐसे इकलौते कप्तान हैं, जिनकी अगुवाई में टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। उनके क्रिकेट में योगदान को यादगार बनाने के लिए बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों को इसके बारे में सूचना दे दी है कि वह नंबर-7 जर्सी नंबर नहीं ले सकते हैं।

आईसीसी के नियम के मुताबिक खिलाड़ी एक से 100 के बीच कोई भी जर्सी नंबर चुन सकते हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेटरों के लिए यह विकल्प सीमित हो गए हैं। बीसीसीआई ने कहा, “मौजूदा क्रिकेटरों के बीच 60 जर्सी नंबर दिए गए हैं। तो ऐसे में कोई खिलाड़ी साल भर भी क्रिकेट से दूर रहता है, तो हम उसका जर्सी नंबर किसी को नहीं देते हैं। ऐसे में जो खिलाड़ी डेब्यू करेगा, उसके पास 30 के आस-पास में जर्सी नंबर चुनने का अधिकार होगा।

पूर्व क्रिकेटर धाेनी ने 15 साल से अधिक लंबे करियर के दौरान क्रिकेट की दुनिया में एक लंबे समय तक अपना लौहा मनवाया और उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है।

तीन आईसीसी ट्रॉफियां :  गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत 1 टी-20 विश्वकप, 1 वनडे विश्वकप और 1 चैंपियन्स ट्रॉफी जीता था।धोनी की कप्तानी में वर्ष 2007 में टी-20 वर्ल्डकप जीतने के साथ हुई थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप जीता। 28 साल बाद भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता। विनिंग शॉट भी उनके ही बल्ले से निकला। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। वेे पहले कप्तान बने जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोहम्मद शमी के बिना भारत को लोहा लेना होगा दक्षिण अफ्रीका से