Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट की वजह से 3 दिग्गज बाहर

Advertiesment
IndvsNZ
मुंबई। खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर होने की कगार पर खड़े भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और हरफनमौला रविंद्र जडेजा को चोटों के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है।
 
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि रहाणे को हैमस्ट्रिंग खिंचाव है जो कानपुर में पहले टेस्ट के आखिरी दिन फील्डिंग के दौरान आया था। वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके हैं तो दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। ईशांत के बायें हाथ की ऊंगली में चोट है।
 
कानपुर टेस्ट के आखिरी दिन ईशांत के बायें हाथ की ऊंगली की हड्डी खिसक गई जिससे वह भी दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेगा। सबसे बड़ा झटका हालांकि जडेजा का बाहर होना है जिन्हें बाजू में चोट लगी है।
 
आलराउंडर रविंद्र जडेजा के दाहिने हाथ में चोट लगी थी। स्कैन के बाद पता चला कि उसके हाथ में सूजन है। उसे आराम की सलाह दी गई है और वह भी दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेगा।
 
इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी कोहनी की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बारिश ने डाली भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में बाधा, चोट की वजह से मैच नहीं खेलेंगे 3 दिग्गज




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi