Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आधुनिक क्रिकेट की बड़ी त्रासदियों में से एक : बेदी

Advertiesment
Bishan Singh Bedi
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटरों से जुड़े गेंद से छेड़खानी विवाद को आधुनिक क्रिकेट की बड़ी त्रासदियों में से एक बताते हुए खिलाड़ियों को खेल को संकट में डालने के लिए कसूरवार ठहराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को कप्तानी और उपकप्तानी से हटा दिया गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मामले की जांच कर रहा है। बेदी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि गलती हुई है और इसके लिए खिलाड़ी जिम्मेदार हैं। कप्तान ने इसे स्वीकार कर लिया है और शीर्ष प्रबंधन ने भी। यह एक या दो खिलाड़ियों का काम नहीं है।

मेरे ख्याल से यह आधुनिक क्रिकेट की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है।  बेदी ने कहा कि युवाओं को सही संदेश देने की जरूरत है तथा कड़ी सजा की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। हम युवाओं को गुमराह करते हैं। हर कीमत पर जीतने का रवैया गलत है। जीतना अहम है लेकिन सही तरीके से जीतने का संदेश देना चाहिए। 

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि आईसीसी को देखना है कि खेल किस दिशा में जा रहा है। यदि कोई गेंद को चकता रहा है तो उसमें बदलाव भी कर रहा है। अभी देखना होगा कि नियम क्या कहते हैं, क्योंकि मैंने घटना देखी नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मिथ ने हम सभी को शर्मसार कर दिया : माइकल क्लार्क




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi