Publish Date: Sat, 24 Mar 2018 (17:05 IST)
Updated Date: Sat, 24 Mar 2018 (17:07 IST)
कोलकाता। रिद्धिमान साहा ने आईपीएल की अपनी तैयारी पुख्ता करते हुए एक टी-20 अंतर क्लब मैच में 20 गेंदों में 14 छक्कों की मदद से शतक बनाया। यहां कालीघाट मैदान पर बंगाल नागपुर रेलवे के खिलाफ मोहन बागान के लिए खेलते हुए साहा ने 20 गेंद में नाबाद 102 रन बनाए।
मोहन बागान ने जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य सात ओवर में ही हासिल कर लिया। साहा ने अपनी पारी में 14 छक्के, चार चौके जड़े और दो सिंगल लिए।
उन्होंने मध्यम तेज गेंदबाज अमन प्रसाद को छक्का लगाकर विजयी रन लिए। सातवें ओवर में उन्होंने छ: छक्के लगाए और एक गेंद वाइड रहने से इस ओवर में 37 रन बने। साहा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे।