Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चेतेश्वर पुजारा की हालत गंभीर, संक्रमण के कारण बीच मैदान से वापस लौटे

हमें फॉलो करें चेतेश्वर पुजारा की हालत गंभीर, संक्रमण के कारण बीच मैदान से वापस लौटे
, सोमवार, 9 मार्च 2020 (23:07 IST)
राजकोट। भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य चेतेश्वर पुजारा की हालत गंभीर है। बुखार और गले में संक्रमण के कारण रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहले दिन सोमवार को बंगाल के खिलाफ अपनी घरेलू टीम सौराष्ट्र के लिए सिर्फ 24 गेंद खेल कर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

न्यूजीलैंड दौरे से 2 दिन पहले वापस आए पुजारा आमतौर पर घरेलू टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन गले में संक्रमण के कारण वे 24 गेंद में 5 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।

पुजारा ने अपनी पारी की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज इशान पोरेल की गेंद पर फ्लिक कर 4 रन बटोरे। उन्होंने इसके बाद 22 गेंद में सिर्फ एक रन बनाया। उन्होंने पारी के 77वें ओवर में मैदान से बाहर जाने का फैसला किया।

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने कहा, उन्हें बुखार है और उनके गले में संक्रमण है लेकिन वे कल (मंगलवार) तक ठीक हो जाएंगे। पहली बार अपने घरेलू मैदान पर फाइनल खेल रहे सौराष्ट्र को पुजारा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टीम ने पहले दिन स्टंप्स तक 5 विकेट पर 206 रन बना लिए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप एकादश में सिर्फ पूनम को जगह, शेफाली 12वां खिलाड़ी