Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय फैन ने चाही गेल के साथ डेट, गेल ने दिया रंगीन जवाब ...

हमें फॉलो करें भारतीय फैन ने चाही गेल के साथ डेट, गेल ने दिया रंगीन जवाब ...
बेटी के जन्म के लिए वेस्टइंडीज की यात्रा कर आईपीएल के लिए लौटे क्रिस गेल ने क्रिकेट के बाहर भी खबरें बनाना शुरू कर दी हैं। गेल को अपने रंगीन मिजाज और हल्के अंदाज के लिए जाना जाता है। उनके इस अंदाज की झलक बीगबेश लीग में एक पत्रकार के साथ छेड़खानी के आरोप के बाद और गहरी हुई। 
हालांकि इस बार कहानी में ट्विस्ट है। इस बार गेल ने डेट प्रपोज नहीं की बल्कि उनकी दिल्ली की एक फैन ने उन्हें डेट के लिए चलने का कहा है।  गेल की फैन मिस आरोही ने सोशल मीडिया के माध्यम से गेल को कहा, "मेरा दिल गेल के लिए धड़कता है, क्या मुझे आपके साथ एक डेट मिल सकती है?" खास बात है कि गेल ने इस फैन को रिप्लाई किया और सोशल मीडिया पर लिखा, "तुम और मैं डेट पर जा सकते हैं अगर बिल तुम करो तो..." 
 
आईपीएल के इस सीजन में गेल का प्रदर्शन उनकी छवि के अनुरूप नहीं रहा है। तीन मुकाबलों में क्रिस ने सिर्फ 8 रन बनाए हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रसेल ने सफलता का श्रेय टीम के भरोसे को दिया