Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेंगलुरु में भारत का फिफ्टी-फिफ्टी रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें बेंगलुरु में भारत का फिफ्टी-फिफ्टी रिकॉर्ड
, गुरुवार, 2 मार्च 2017 (20:10 IST)
बेंगलुरु। भारत का बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिफ्टी-फिफ्टी का रिकॉर्ड है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार से सीरीज का दूसरा टेस्ट खेलना है।

 
भारत ने इस मैदान पर 1974 से अब तक कुल 21 टेस्ट खेले हैं जिनमें से भारत ने 6 टेस्ट जीते हैं, 6 हारे हैं और 9 टेस्ट ड्रॉ खेले हैं। इस मैदान पर आखिरी टेस्ट नवंबर 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था। 
 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु में पहली बार टेस्ट मैच सितंबर 1979 में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था। इसके बाद दोनों टीमें मार्च 1998 में भिड़ीं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर 2004 में भी भारत को इसी मैदान पर 217 रन से हराया लेकिन भारत ने अक्टूबर 2010 में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से पराजित किया।
 
इसी मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को फरवरी 1977 में 140 रन से, न्यूजीलैंड को नवंबर 1988 में 172 रन से, श्रीलंका को जनवरी 1994 में पारी और 95 रन से, न्यूजीलैंड को अक्टूबर 1995 में 8 विकेट से और न्यूजीलैंड को सितंबर 2012 में 5 विकेट से पराजित किया था। 
 
चिन्नास्वामी मैदान पर सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने दिसंबर 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 626 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 478 रन है, जो उसने अक्टूबर 2010 में बनाया था।
 
इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर पाकिस्तान के यूनुस खान (267) का रहा है जबकि सौरव गांगुली के नाम 239 रन हैं। सचिन तेंदुलकर 9 मैचों में 869 रन के साथ बेंगलुरु में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मौजूदा बल्लेबाजों में मुरली विजय ने यहां 2 मैचों में 204 रन, कप्तान विराट कोहली ने 2 मैचों में 154 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 3 मैचों में 133 रन बनाए हैं।
 
बेंगलुरु में सर्वाधिक विकेट टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले (41) के नाम है। ईशांत शर्मा यहां 3 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं जबकि ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने 2 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनिल कुंबले को भरोसा, वापसी करेंगे और भी सीरीज जीतेंगे