Jasprit Bumrah की पिच को समीकरण से बाहर निकालने की क्षमता से प्रभावित डेल स्टेन
बुमराह ने विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को शानदार जीत दिलाई जिससे मेजबान टीम पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही
Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 (17:01 IST)
Updated Date: Mon, 12 Feb 2024 (16:14 IST)
Dale Steyn on Jasprit Bumrah Bowling IND vs ENG Test Series : महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन का कहना है कि भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह ने अपने अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन, दमदार यॉर्कर और तेज रफ्तार से पिच को गेंदबाजी के समीकरण से बाहर कर दिया है।
बुमराह ने विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत को शानदार जीत दिलाई जिससे मेजबान टीम पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही।
स्टेन ने भारतीय पिचों पर भी लगातार विकेट लेने वाली यॉर्कर गेंद फेंकने की काबिलियत के लिए बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह महानता का दर्जा हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई टेस्ट गेंदबाज है जो विकेट लेने वाले यॉर्कर डालने में सक्षम हो।
सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के गेंदबाजी कोच स्टेन ने केपटाउन में एसए20 खिताबी भिड़ंत की पूर्व संध्या पर भारतीय मीडिया से बातचीत में कहा, टेस्ट मैच में विकेट लेने के लिए शायद कुछेक गेंदबाज हैं जो ऐसा कर सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट उनमें से एक थे और शायद मिचेल स्टार्क। और निश्चित रूप से बुमराह। (भाषा)
About Writer
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें