Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नागपुर टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़, दसुन शनाका पर जुर्माना

Advertiesment
हमें फॉलो करें नागपुर टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़, दसुन शनाका पर जुर्माना
नागपुर , रविवार, 26 नवंबर 2017 (07:36 IST)
नागपुर। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दसुन शनाका भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ को लेकर शनिवार को विवादों में आ गए। यह मामला 50वें ओवर का है जब कैमरों में वे गेंद के धागे (सीम) को काटते हुए पकड़े गए।
 
मध्यम गति के गेंदबाज ने आईसीसी के मैच रेफरी डेविड बून के समक्ष स्वीकार किया कि उन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।
 
आईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनाका पर आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दो और मुक्केबाज फाइनल में, भारतीय मुक्केबाजों की शानदार फॉर्म जारी