Publish Date: Wed, 30 Oct 2019 (07:59 IST)
Updated Date: Wed, 30 Oct 2019 (08:05 IST)
कोलकाता। बांग्लादेश के खिलाफ यहां होने वाले भारत के पहले दिन-रात्रि के टेस्ट की शुरुआत आम समय दोपहर 2.30 बजे से 1 घंटा पहले होगी। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सचिव अभिषेक डालमिया ने यह जानकारी दी। कैब ने टिकटों की दर प्रतिदिन 50 रुपए से रखी है ताकि 68,000 की क्षमता वाले ईडन गार्डंस में बड़ी तादाद में दर्शक आएं।
कैब ने हालांकि कहा कि ओस और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैच 1 या 1.30 बजे शुरू करने के लिए वे बीसीसीआई से अनुमति लेंगे। डालमिया ने कहा कि हम 2.30 बजे नहीं बल्कि 1.30 बजे खेल शुरू कर सकते हैं ताकि 8.30 तक मैच खत्म हो जाए और दर्शक जल्दी घर लौट जाएं।
उन्होंने कहा कि टिकट 50, 100, 150 रुपए दर के होंगे। हम अधिक से अधिक दर्शकों को मैदान पर लाने की कोशिश करेंगे।