Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी कर रहे खेती, ट्रैक्टर ड्राइव करने का वीडियो और फोटो हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी धोनी ने किया दो साल बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट

हमें फॉलो करें धोनी कर रहे खेती, ट्रैक्टर ड्राइव करने का वीडियो और फोटो हुआ वायरल
, गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (18:07 IST)
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ज़्यादातर अपने परिवार और दोस्तों के बीच ही वक़्त बिताते हुए दिखाई देते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं लेकिन जब भी वे कुछ पोस्ट करते हैं, उनके पोस्ट पर उनके फेन्स के लाइक्स और कमैंट्स की भरमार हो जाती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट मैच के एक दिन पहले,जहाँ पूरे सोशल मीडिया पर नागपुर की पिच को लेकर बवाल चल रहा था, महेंद्र सिंह धोनी ने दो साल बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में वह अपने रांची के खेतों मे ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस से पहले उन्होंने 8 जनवरी, 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। सीएसके के कप्तान,धोनी ने वीडियो को एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें कहा गया है कि खेतों में ट्रैक्टर के उचित उपयोग के लिए इसे चलाना सीखना एक समय लेने वाली प्रक्रिया थी।उनके द्वारा पोस्ट किया गया कैप्शन : 'कोई नई चीज सीखना अच्छा है, लेकिन काम खत्म करने में काफी अधिक समय लग गया।'
वीडियो में कुछ किसान धोनी को खेतों की जुताई सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी के फेन्स जानते हैं कि धोनी कार और बाइक्स के बड़े शौक़ीन हैं  वह चाहे विंटेज हो या हाई टेक्निक लेकिन इस बार धोनी ने खेतों में ट्रेक्टर चलाते हुए अपना एक नया अंदाज़ दिखाया है। एमएसडी पिछले सीजन में रवींद्र जडेजा से कप्तानी वापस लेने के बाद आईपीएल 2023 में चार बार के चैंपियन, चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। चेन्नई सुपर किंग्स के फेन्स यह देखने के लिए काफी उत्साहित होंगे कि पिछले साल नौवें स्थान पर रहने के बाद सीएसके आईपीएल 2023  में किसी तरह से वापसी करेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

India vs Australia Test : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रस्सी को सांप समझ बैठे