Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रांची के स्टेडियम में धोनी को देखकर बावले हुए फैंस, माही ने भी हिलाया हाथ (Video)

रांची में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने उठाया T20 का लुत्फ

हमें फॉलो करें रांची के स्टेडियम में धोनी को देखकर बावले हुए फैंस, माही ने भी हिलाया हाथ (Video)
, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (20:02 IST)
लगभग एक दशक से ज्यादा भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले थाला महेंद्र सिंह धोनी रांची में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहा है पहले T20 मैच में क्रिकेट का लुत्फ उठाते हुए दिखे।
 
सफेद टीशर्ट में बैठे महेंद्र सिंह धोनी के पास में उनकी पत्नी साक्षी भी भारतीय परिधान में बैठी थी। दिलचस्प बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ में अपने ही नाम के पवेलियन में बैठे थे। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी रांची से हैं और उनके ही नाम का पवेलियन इस स्टेडियम में है।
 
इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। इस टीम में सिर्फ कप्तान हार्दिक पांड्या ही थे जिनके साथ में महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। हालांकि उन्होंने रांची के स्थानीय खिलाड़ी ईशान किशन और अन्य युवा खिलाड़ियों से भी खासी बातचीत की।
 
माही को स्टेडियम में देखते साथ ही स्टेडियम में बैठे दर्शक धोनी धोनी चिल्लाने लगे। इसके साथ ही ट्विटर पर भी धोनी को उनके फैंस ने खूब याद किया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INDvsNZ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया