Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभ्यास मैचों में खेल सकते हैं धोनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभ्यास मैचों में खेल सकते हैं धोनी
नई दिल्ली , बुधवार, 7 दिसंबर 2016 (09:27 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाले वन-डे सीरीज से पहले भारत ए के लिए अभ्यास मैचों में खेल सकते हैं। 
 
वन- डे सीरीज से पहले भारत ए को इंग्लैंड के खिलाफ 10 और 12 जनवरी को मुंबई में दो अभ्यास मैच खेलने हैं। धोनी ने अपना आखिरी वन-डे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वे मैदान पर लौट सकते हैं।
 
2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। झारखंड की टीम रणजी ट्राफी के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।  
 
हालांकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वे झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे, क्योंकि वे पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय के शॉर्ट पिच गेंदों पर आउट होने को तवज्जो नहीं दें : कुंबले