Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Asia Cup और ODI World Cup को क्रिकेट फैंस को मुफ्त में दिखाएगा डिज्नी हॉटस्टार

हमें फॉलो करें Asia Cup और ODI World Cup को क्रिकेट फैंस को मुफ्त में दिखाएगा डिज्नी हॉटस्टार
, शुक्रवार, 9 जून 2023 (16:45 IST)
सितंबर में होने वाला Asia Cup एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में होने वाला ICC ODI World Cup आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं के लिये Hotstar हॉटस्टार पर मुफ्त में प्रसारित किया जायेगा। डिज़्नी हॉटस्टार ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

डिज़्नी हॉटस्टार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों आयोजनों को मोबाइल दर्शकों के लिये मुफ्त करने का उद्देश्य क्रिकेट के खेल को और अधिक लोकतांत्रित करना है और इस अवधि के लिए भारत में अधिक से अधिक मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिये प्रसारण को सुलभ बनाना है।
डिज़्नी हॉटस्टार के प्रमुख सजित शिवनंदन ने कहा, “ डिज्नी हॉटस्टार भारत में तेजी से विकसित हो रहे ओटीटी उद्योग में सबसे आगे रहा है। दर्शकों के अनुभव को बेहतर करने के लिये हमने जो विभिन्न नयी योजनाएं पेश की हैं, उससे हमें पूरे क्षेत्र में अपने दर्शकों को खुश करने में मदद मिली है। हमारा मानना ​​है कि एशिया कप और विश्व कप को व्यापक दर्शकों के लिये उपलब्ध कराने से हमें समग्र तंत्र को विकसित करने में मदद मिलेगी।”

डिज़्नी हॉटस्टार हाल ही में एशिया कप 2022, टी20 विश्व कप 2022 और महिला टी20 विश्व कप 2023 सहित कई आयोजनों का सफल प्रसारण कर चुका है। हाल ही में संपन्न भारत बनाम श्रीलंका, भारत बनाम न्यूजीलैंड और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज भी हॉटस्टार पर प्रसारित हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

WTC Final में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने अजिंक्य रहाणे, नो बॉल के जीवनदान का उठाया फायदा