Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टीम इंडिया लगभग पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर लेगी लोहा, भारतीय दर्शक होंगे कम

हमें फॉलो करें टीम इंडिया लगभग पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर लेगी लोहा, भारतीय दर्शक होंगे कम
, रविवार, 28 अगस्त 2022 (16:05 IST)
एशिया कप में भारतीय टीम लगभग पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर ही पाकिस्तान टीम से आर पार होगी। दुबई स्पोर्ट्स क्लब के इस मैदान पर आखिरी बार भारत ने पाकिस्तान के सामने 10 विकेटों से घुटने टेक दिए थे।

दुबई पाकिस्तान का लगभग एक घरेलू मैदान रहा है। वह इस कारण क्योंकि साल 2007 में श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे के बाद पाकिस्तान में खेलना किसी भी देश को पसंद नहीं था। इस कारण दूसरे देशों को जब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध स्थापित करने होते थे तो संयुक्त अरब अमीरात ही पाकिस्तान का दूसरा घर बना।  

गौरतलब है कि पाकिस्तानी आवाम संयुक्त अरब अमीरात में अच्छी खासी तादाद में मौजूद है। यही कारण है कि जब भारत आखिरी वक्त पाकिस्तान के साथ टी-20 विश्वकप में भिड़ा था तो पाकिस्तान के फैंस दर्शक दीर्घा में ज्यादा थे।
webdunia

वहीं अगर भारत पाकिस्तान किसी भी दूसरे देश या महाद्वीप में भिड़े तो भारत के दर्शक हमेशा पाकिस्तानी दर्शकों से ज्यादा रहते हैं। इंग्लैंड में हुए चैंपियन्स ट्रॉफी और विश्वकप में इंग्लैंड के मैदानों पर यह देखा गया था।

इसके अलावा सिर्फ बांग्लादेश में हुए एशिया कप में भारत पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी दर्शक ज्यादा देखे गए थे वहीं श्रीलंका की मेजबानी में हुए  एशिया कप में भारतीय दर्शकों की ज्यादा तादाद थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चोपड़ा ने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला ओलंपिक संग्रहालय को उपहार में दिया (Video)