Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जो रूट ने जड़े नाबाद 168 रन, इंग्लैंड ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

हमें फॉलो करें जो रूट ने जड़े नाबाद 168 रन, इंग्लैंड ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा
, शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (21:02 IST)
गाले। कप्तान जो रुट की नाबाद 168 रन की शानदार शतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के वर्षा बाधित दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में चार विकेट पर 320 रन बनाकर मैच पर अपना शिकंजा कस दिया। इंग्लैंड के पास अब 185 रन की बढ़त हो गयी है।
 
श्रीलंका की टीम कल अपनी पहली पारी में मात्र 135 रन पर लुढ़क गयी थी। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 127 रन से आगे खेलना शुरू किया। जानी बेयरस्टो ने 47 और कप्तान जो रुट ने 66 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। बेयरस्टो अपने कल के स्कोर पर ही आउट हो गए।
 
रुट ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 254 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से नाबाद 168 रन की शानदार पारी खेलकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रुट ने डेनियल लॉरेंस के साथ चौथे विकेट के लिए 173 रन की शानदार साझेदारी की। लॉरेंस ने 150 गेंदों पर 73 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया।मैच में दूसरे दिन का खेल वर्षा से प्रभावित रहा और अंतिम सत्र में तो खेल ही नहीं हो पाया।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीसीबी की सख्ती, न्यूजीलैंड दौरे पर नाक कटाने वाले 6 खिलाड़ियों को किया बाहर