Publish Date: Mon, 17 Aug 2020 (17:21 IST)
Updated Date: Mon, 17 Aug 2020 (17:23 IST)
साउथम्पटन। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के 5वें और अंतिम दिन बारिश के कारण समय पर खेल शुरू नहीं हो पाया जिससे मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।
अंपायरों ने दिन के खेल की शुरुआत के निर्धारित समय सुबह 11 बजे रोज बाउल में पिच और आउटफील्ड का निरीक्षण किया। अंपायरों को एक घंटे बाद दोबारा निरीक्षण करना है लेकिन दिन के समय बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
बारिश कारण तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी जबकि चौथे दिन सिर्फ 10.2 ओवर फेंक जा सके। पाकिस्तान के 236 रन के जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट पर सात रन बनाए हैं।