Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिताली राज के पदचिन्हों पर चल रही हैं गोंगडी त्रिशा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मिताली राज के पदचिन्हों पर चल रही हैं गोंगडी त्रिशा

WD Sports Desk

, गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (15:59 IST)
Gongadi Trisha U-19 Women's T20 World Cup :  मौजूदा महिला टी20 अंडर-19 विश्व कप में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं भारतीय सलामी बल्लेबाज गोंगडी त्रिशा ने अपने खेल को प्रभावित करने के लिए अपनी ‘आदर्श’ और महान क्रिकेटर मिताली राज को श्रेय दिया।
 
त्रिशा ने मंगलवार को महज 53 गेंद में नाबाद 110 रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने स्कॉटलैंड पर 150 रन की शानदार जीत दर्ज की।

webdunia

 
भारत ने सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड को सिर्फ 58 रन पर आउट करने से पहले एक विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया।
 
हैदराबाद की ओर से खेलने वाली त्रिशा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं मिताली दी को देखकर बड़ी हुई हूं और वह जिस तरह से पारी आगे बढ़ाती है, मुझे वो बहुत पसंद है। मैं हमेशा से ऐसा ही करना चाहती थी। वह हमेशा से मेरी आदर्श रही हैं। ’’
 
त्रिशा ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 49 और बांग्लादेश के खिलाफ 40 रन बनाए थे।
 
शतक के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह मेरे लिए वाकई खास है। मैं विश्व कप के पहले मैच में शतक जड़ना चाहती थी, लेकिन मुझे दूसरा मौका मिल ही गया। ’ (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका के सबसे उम्रदराज ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट ग्रेग बेल का निधन