Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिलती इतनी सैलरी जितना विराट कोहली भरतें हैं टैक्स, देखें पूरी लिस्ट

हमें फॉलो करें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिलती इतनी सैलरी जितना विराट कोहली भरतें हैं टैक्स, देखें पूरी लिस्ट

WD Sports Desk

, गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (12:41 IST)
Highest Taxpaying Celebrities in India : विराट कोहली का नाम दुनिया के सबसे मशहूर और सबसे ज्यादा चाहने वाले खिलाड़ियों में शुमार है, उनके फैन्स को हमेशा उन्हें देखने का इंतजार रहता है चाहे वो ऑन ग्राउंड हो या ऑफ ग्राउंड। उनके फैन्स को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में बड़ी रूचि रहती है, जैसे वो क्या खाते हैं, उनका इंटरेस्ट क्या है, कितना कमाते हैं। एक तथ्य हम आपको उनके बारे में बताते हैं। विराट कोहली भारत के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले खिलाड़ी हैं और कितना भरते हैं यह जान आप चौंक जाएंगे।

पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों की सैलरी मिलकर उतनी नहीं होगी, जितना विराट कोहली टैक्स भरते हैं। रिपोर्ट के अनुसार साल 2023-24 में कोहली ने 66 करोड़ रूपए का टैक्स भरा है। विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 1,050 करोड़ रूपए से अधिक है।


वहीँ क्रिकेटरों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो 38 रूपए का टैक्स भरते हैं। उनके बाद इस लिस्ट में नाम है क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर का जो 28 करोड़ रूपए टैक्स भरते हैं, उनके बाद है सौरव गांगुली (23 करोड़) और हार्दिक पंड्या (13 करोड़) और ऋषभ पंत (10 करोड़)


webdunia


कोहली भारतीय सेलिब्रिटी की इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, अभिनेता शाहरुख खान लिस्ट में सबसे ऊपर विराजमान हैं। शाहरुख़, जो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सह-मालिक भी हैं, ने 92 करोड़ रूपए का टैक्स भरा है। उनके बाद थलापति विजय (80करोड़) सलमान खान (75करोड़) और अमिताभ बच्चन (71करोड़) शामिल हैं।
 
 
पिछले साल कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर आरोप लगाया था कि उन्हें पांच महीनों से सैलरी नहीं मिली है, उस वक्त ज़का अशरफ PCB के चेयरमैन थे।  


सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली भारतीय हस्तियों की पूरी सूची
(Full list of highest taxpaying Indian celebrities)
 
शाहरुख खान- 92 करोड़
 
थलापति विजय- 80 करोड़
 
सलमान खान- 75 करोड़
 
अमिताभ बच्चन- 71 करोड़
 
विराट कोहली- 66 करोड़
 
अजय देवगन- 42 करोड़
 
महेंद्र सिंह धोनी- 38 करोड़
 
रणबीर कपूर- 36 करोड़
 
सचिन तेंदुलकर- 28 करोड़
 
रितिक रोशन- 28 करोड़
 
कपिल शर्मा- 26 करोड़
 
सौरव गांगुली- 23 करोड़
 
करीना कपूर- 20 करोड़
 
शाहिद कपूर- 14 करोड़
 
मोहनलाल- 14 करोड़
 
अल्लू अर्जुन- 14 करोड़
 
हार्दिक पंड्या- 13 करोड़
 
कियारा आडवाणी- 12 करोड़
 
कैटरीना कैफ- 11 करोड़
 
पंकज त्रिपाठी- 11 करोड़
 
आमिर खान- 10 करोड़

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द्रविड़, कुंबले, श्रीनाथ ने एनसीए में मैच रैफरी सेमिनार को किया संबोधित