Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

योगराज सिंह ने फिर लगाया MS धोनी पर युवराज सिंह का करियर बर्बाद करने का आरोप

हमें फॉलो करें योगराज सिंह ने फिर लगाया MS धोनी पर युवराज सिंह का करियर बर्बाद करने का आरोप

WD Sports Desk

, सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (16:41 IST)
पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इन दिनों फिर चर्चाओं में है। उन्होंने इस बार फिर से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर हमला बोला है। उन्होंने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में यह वापस से दोहराया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने युवराज सिंह का करियर खराब किया। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि योगराज सिंह ने करीब 8 साल पहले भी यह ही बात कही थी। योगराज ने तब कहा था कि अगर वे पत्रकार होते तो धोनी को अब तक एक थप्पड़ लगा चुके होते।

योगराज ने कहा कहा था कि  धोनी में रावण की तरह अहंकार भर गया है, जिस तरह एक दिन रावण का अहंकार मिट गया था उसी तरह एक दिन धोनी के साथ भी ऐसा ही होगा। उन्होंने कहा कहा था कि जब भी कोई क्रिकेटर उनसे धोनी की शिकायत करता है तो उन्हें शर्म आती है। योगराज ने कहा था कि पहले उन्हें लगता था कि धोनी से जलने वाले लोग जानबूझकर उसकी शिकायत करते हैं लेकिन ऐसा नहीं था। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में योगराज ने कहा कहा था कि धोनी एक दिन कंगाल हो जाएंगे और भीख मांगने को मजबूर होंगे।

इससे पहले जब वनडे विश्वकप 2015  में युवराज सिंह का चयन नहीं हुआ था तब भी योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा था।भारत के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते हुए कहा था कि धोनी ने उनके बेटे युवराज सिंह के साथ पक्षपात रवैया अपनाया और उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं होने दिया।

योगराज सिंह ने कहा कहा था कि युवराज का वर्ल्ड कप के लिए टीम में चयन निजी कारणों से नहीं हुआ। योगराज सिंह ने सवाल उठडाया कि आखिर धोनी ने युवराज को टीम में नहीं आने दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, इन 3 बांग्लादेशी पेसर्स ने लिए 10 पाक विकेट