shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रिकेट अनुबंध, जमीन-आसमान का अंतर है पुरुषों और महिलाओं में

Advertiesment
Indian cricketer contract
नई दिल्ली। बीसीसीआई के 2019-20 के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध में पुरुष खिलाड़ियों को जहां करोड़ों रुपए मिल रहे हैं, वहीं महिला खिलाड़ियों को लाखों रुपए से संतोष करना पड़ेगा। महिला वर्ग में 22 खिलाड़ियों को ग्रेड मिलेगा और उनके ग्रेड की कुल राशि भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के ग्रेड से ही 2 करोड़ रुपए कम है।

बीसीसीआई ने 22 महिला खिलाड़ियों के लिए अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 का केंद्रीय अनुबंध जारी किया है। महिला खिलाड़ियों को ग्रेड में कुल 5 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे, जबकि अकेले विराट को ग्रेड में 7 करोड़ रुपए मिलने हैं। गुरुवार को जारी इस अनुबंध के अनुसार महिला खिलाड़ियों के 3 ग्रेड ए, बी और सी रखे गए हैं, जिसमें क्रमश: 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रुपए सालाना दिए जाएंगे।
webdunia

50 लाख रुपए के ए ग्रेड में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है जबकि 30 लाख रुपए के बी ग्रेड में मिताली राज, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, राधा यादव, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज़ और तानिया भाटिया को रखा गया है।

10 लाख रुपए के ग्रेड सी में वेदा कृष्णामूर्ति, पूनम राउत, अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, डी हेमलता, अरुंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया और 15 साल की शेफाली वर्मा को रखा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द रॉक के पिता WWE Hall of Famer रॉकी जॉनसन का 75 साल की उम्र में निधन