Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खेलों के शहर में चीख-पुकार: बेंगलुरू भगदड़ पर द्रविड़ बोले, ऐसा मंजर देख दिल टूट गया

Advertiesment
हमें फॉलो करें bengaluru stampede

WD Sports Desk

, बुधवार, 11 जून 2025 (16:02 IST)
महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आईपीएल खिताब जीतने के जश्न में बेंगलुरू में 11 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। यह हादसा बुधवार को हुआ जब बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिये ढाई लाख लोग जमा हुए थे। इससे मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 56 घायल हो गए।
 
भारत के पूर्व कोच और कप्तान द्रविड़ ने एनडीटीवी से कहा ,‘‘ यह काफी निराशाजनक है। बहुत दुखद। मेरी संवेदनायें उन लोगों के साथ है।’’
 
आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच द्रविड़ ने कहा कि शहर की खेल संस्कृति को देखते हुए यह घटना और भी दर्दनाक है।

webdunia

 
उन्होंने कहा ,‘‘ यह खेलों का शौकीन शहर है। मैं इसी शहर से हूं। लोग क्रिकेट की नहीं , हर खेल को पसंद करते हैं और टीमों को फॉलो करते हैं। फुटबॉल टीम को या कबड्डी टीम।’’
 
द्रविड़ ने कहा ,‘‘ आरसीबी के प्रशंसक बहुत बड़ी संख्या में हैं । यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के प्रति हमारी संवेदना है।’’
 
हादसे के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था । वहीं आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को छह जून को गिरफ्तार कर लिया गया।  (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण अफ्रीका का WTC Final में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला