Publish Date: Sun, 25 Feb 2024 (13:35 IST)Updated Date: Sun, 25 Feb 2024 (13:47 IST)
IND vs ENG 4th Test 1st Inning : ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) के 90 रनों की पारी की मदद से भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को वापसी का प्रयास करते हुए पहली पारी में 307 रन बनाए और इंग्लैंड की बढ़त को 46 रन तक सीमित किया।
राजकोट में डेब्यूकरते हुए 46 रन बनाने वाले जुरेल ने दबाव का अच्छी तरह से सामना करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 रन की पारी खेली और अपना पहला अर्धशतक जड़ा।
जुरेल ने Kuldeep (28) के साथ आठवें विकेट के लिए 76 और पदार्पण कर रहे Akash Deep (09) के साथ नौवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की।
जुरेल ने 96 गेंद में अर्धशतक पूरा करने के बाद Shoaib Bashir (119 रन पर पांच विकेट) और Tom Hartley (68 रन पर तीन विकेट) की इंग्लैंड की स्पिन जोड़ी के खिलाफ कुछ बड़े शॉट खेले।
जुरेल ने हार्टले की गेंद पर एक रन के साथ अर्धशतक पूरा किया। उन्हें 59 रन के स्कोर पर Ollie Robinson ने जीवनदान दिया जिसके बाद उन्होंने बशीर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा।
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें