Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हराया, सीरीज पर कब्जा

हमें फॉलो करें भारत ने पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हराया, सीरीज पर कब्जा
, रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (15:05 IST)
पुणे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 137 रनों से हरा दिया। फॉलोऑन खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 189 रनों पर ढेर हो गई। भारत की 2013 से लगातार यह 11वीं जीत है। भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

पारी के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पिछली बार 2008 में पारी और 90 रन से हराया था। भारतीय टीम की घरेलू मैदान पर ये लगातार 11वीं सीरीज जीत है।
 
मैच में भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 601 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 275 पर ऑलआउट हुई। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम 189 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 19 अक्टूबर से रांची में होगा। भारत ने पहला टेस्ट 203 रनों से जीता था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निशानेबाज तारा शाहदेव से लव जेहाद के आरोपी रकीबुल हसन को सशर्त जमानत